बैंक में खाता कैसे खोले – How to Open Bank Account In Hindi

Bank Me khata Kaise Khole :- बैंक में खाता कैसे खोले, क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए, फॉर्म कैसे भरे इन सभी सवाल के बारे में अगर आप जानना चाहते है तो आप सही जगह पर है। क्योकि आज के इस आर्टिकल में हम लोग Bank Me Account Kaise Khole इसके बारे में पूरी जानकारी लेने वाले है।

आज के समय में बैंक खाता होना बहुत ही जरुरी हो गया। अगर आपके पास बैंक खाता नहीं होगा तो आपके बहुतसे काम रुक सकते है। क्योकि आज के समय में ज्यादातर लोग ऑनलाइन भुगतान की तरफ ही बढ़ रहे है। ऐसे में अगर आपको किसी दुसरे शहर से पैसे मंगवाने हो तो आपके Bank Account में आप तुरंत उसे ले सकते है। जिससे आपका टाइम भी बचता है और आने जाने का खर्चा भी बचता है।

How to Open Bank Account In Hindi

इसके आलावा भी बहुत से कामो के लिए Bank Account होना बहुत ही जरुरी है। अगर आप कही जॉब कर रहे है तो आप अपनी सैलरी डायरेक्ट अपने Bank Account में ले सकते है। अगर आप लोग भी 2021-2022 मे नया बैंक खाता खुलवाने की सोच रहे है, तो आज के इस लेख मे मै आपको Bank Me Account Kaise Khole इसके बारे में की पूरी जानकारी देने वाला हु। 

बैंक में खाता कैसे खोले – How to Open Bank Account In Hindi

आज के समय में लगभग सभी लोगों का बैंक अकाउंट होता है। क्योंकि बैंक से जुड़े सभी कामो के लिए और बैंक से मिलने वाली योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बैंक में खाता होना जरुरी है। अगर आपका Bank में खाता है, तो आप अपना पैसा अपने अकाउंट में सुरक्षित रख सकते हैं। Bank अपने ग्राहकों को एटीएम कार्ड भी देती करती है, जिससे आप जरुरत पड़ने पर कभी भी और कही पर भी पैसे निकाल सकते हैं, इसके अलावा आप UPI के जरिए भी ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। 

बैंक में अपना खाता खुलवाना बहुत ही आसान है, लेकिन इसके लिए सबसे पहले आपको ये जानना होगा कि आप किस Bank में और कौनसा अकाउंट खुलवाना चाहते है।  क्योंकि Bank अपने ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के अकाउंट खोलने की सुविधा प्रदान करता है। तो चलिए अब हम इसके बारे पूरी जानकारी लेते है।

बैंक खाते के प्रकार (Types Of Bank Accounts)

बैंक में खाते तीन प्रकार के होते है, पहला चालू खाता, दूसरा बचत खाता और  तीसरा ऋण खाता। अगर आप कोई व्यापार करते है और आपको रोज़ पैसो की लेन-देन करनी पड़ती है, तो आपको चालू खाता खुलवाना चाहिये। और अगर आप अपने निजी काम के लिए खाता खुलवाना चाहते है तो आप सेविंग खाता खुलवा सकते है। तो इसके बारे में विस्तार से जानकारी आगे दे रहा हु।

1) बचत खाता (Saving Account)

इसके नाम से ही हमें पता चलता है की हम यहाँ पर अपने पैसे की बचत कर सकते है। सेविंग अकाउंट खोलना उन लोगो के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। जो लोग अपने घर खर्च चलने के बाद बचे हुए पैसे को बैंक में जमा करना चाहते है। इसमें अप जब चाहे तब पैसे को जमा कर सकते है और जब चाहे तब इसे निकाल भी सकते है। और इसका सबसे बढ़ा फायदा यह है की आपके जमा किये गए पैसे पर 2% से 6% तक ब्याज भी मिलता है।

2) चालू खाता (Current Account)

चालू खाता वह अकाउंट है, जिसका उपयोग व्यापारिक लेन-देन में किया जाता है। अगर आप एक व्यापारी है और आपका रोज पैसों का लेन- देन होता है। तो आपको Current Account खुलवाना बहुत ही जरुरी है। क्योकि इससे आप जितनी बार चाहें उतनी बार लेन-देन कर सकते हैं। लेकिन करंट अकाउंट में खाता धारक को जमा राशि पर कोई भी ब्याज नहीं मिलता है। 

चालू खाते में खाताधारक के लिए एक सीमा निश्चित होती है। जिसमे खाताधारक को एक निर्धारित राशि अपने खाते में हमेशा जमा रखनी होती है। सभी बैंको की अलग अलग निर्धारित सीमा होती है जिसके अनुसार खाताधारक को उतना धन अपने खाते में हर वक़्त रखना होता है।  निर्धारित सीमा से कम धन होने पर Bank पेनल्टी के तौर पर आपके खाते से निर्धारित धन की कटौती भी कर सकती है।

3) ऋण खाता (Credit Account)

इस खाते में खाताधारक से ब्याज लिया जाता है। इसमें अकाउंट को खुलवाने के लिए आपको सिक्यूरिटी के तौर पर कुछ दस्तावेज देने पड़ते है। इस अकाउंट को खोलते समय इसकी एक सीमा निर्धारित की जाती है। उस निर्धारित सीमा के अंतर्गत ही आप जब चाहे लोन प्राप्त कर सकते है। यह अकाउंट कोई भी व्यापारी, किसान या फिर अन्य कोई भी ऋण प्राप्त करने के लिए खुलवा सकता है।

बैंक में खाता खोलने के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट

अगर आप भी बैंक में अपना खाता खोलने की सोच रहे है तो आपको कुछ डॉक्यूमेंट की जरुरत पढेगी। तो नीचे हम आपको कुछ जरुरी डाक्यूमेंट्स की लिस्ट देने जा रहे हैं।

  • तीन पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो
  • पहचान पत्र – आधार कार्ड, वोटर आई-डी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस (इसमें से कोई भी एक)
  • एड्रेस प्रूफ़ – बिजली बिल, टेलीफ़ोन बिल, राशन कार्ड
  • साझा पत्र (करंट अकाउंट खोलने के लिए)
  • पैन कार्ड (करंट अकाउंट खोलने के लिए)
  • निगमन प्रमाणपत्र (करंट अकाउंट खोलने के लिए)

सेविंग्‍स अकाउंट पर किस बैंक में कितना ब्‍याज मिलता है

बँक का नाम ब्याज दर 
कोटक महिंद्रा बँक4.00%
स्टेट बँक ऑफ़ इंडिया 2.70%
आईसी आई बँक 3.00% से 3.50% 
यस बँक 4.00% से 5.25% 
सिटी बँक 2.50% 
एक्सिस बँक 3.00% से 3.50%
इंडसइंड बँक 4.00% से 6.00%
डीसीबी बँक 3.25% 
आरबीएल बँक 6.25%
एचडीएफसी बँक 3.50%

बैंक में खाता कैसे खोले (How to Open An Account in a Bank)

अगर आपने तय कर लिया है की, आपको किस Bank में अपना अकाउंट ओपन करना है। तो आपको सभी दस्तावेज लेकर उस Bank में जाना है। उसके बाद आपको क्या क्या करना होगा वो निचे मै आपको बताने जा रहा हु। इन सभी स्टेप को आप ध्यान से पढ़िए और फॉलो कीजिये।

Step 1) अब आपको बैंक में जाकर सबसे पहले बैंक अकाउंट का फॉर्म लेना है। यह फॉर्म आपको फ्री में मिल जायेगा इसके लिए आपको पैसे देने की जरुरत नहीं है। 

Step 2) फॉर्म लेने के बाद आपको उसमें सही जानकारी भरनी होगी। फॉर्म को भरने के लिए आप नीले पेन या काले पेन का इस्तेमाल कर सकते है।

Step 3) अब आप फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारी जैसे की – आपका नाम, पिता का नाम, आपका पता, जन्म तारीख, फोन नंबर, नॉमिनी का नाम, खाते का प्रकार इत्यादी की जानकारी भरनी होगी।

Step 4) फॉर्म भरने के बाद आपको 3 से 4 जगह पर Signature करने होंगे।

Step 5) इसके बाद आपको फॉर्म में फोटो लगाना है और फॉर्म के साथ मांगे गए सभी दस्तावेजों को अटैच करना है। और आपको लगाये गए सभी डॉक्यूमेंट पर अपने हस्ताक्षर (Signature) करने है।

Step 6) इसके बाद अपने फॉर्म को बैंक कर्मचारी के पास ले जाकर उनसे चेक करके जमा कर देना है।

तो इस तरह से आप आपका बैंक खाता खोल सकते। जैसे ही आपका खाता बैंक में खुल जायेगा उसके 24 घंटे बाद ही आप बैंक से अपना पासबुक ले सकते है।

AI Se App Kaise Banaye 2026 – बिना कोडिंग, 1 मिनट में ऐप तैयार!

Black Friday क्या है और क्यों मनाया जाता है? पूरा इतिहास

मोबाइल से ऑनलाइन सेविंग अकाउंट कैसे खोलें

अगर आप ऑनलाइन ही अपना बैंक में खाता खुलवाने की सोच रहे हैं, तो ये भी आप बहुत आसानी से कर सकते है। अगर आप ऑनलाइन बैंक में खाता कैसे खोलते हैं इसके बारे में जानना चाहते हैं, तो नीचे दी गई स्टेप्स को आप ध्यान से फॉलो करें।

Step 1) सबसे पहले आप जिस भी Bank में अपना सेविंग अकाउंट खोलना चाहते हैं आपको उसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।

Step 2) एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले आपको अपने सभी डाक्यूमेंट्स जैसे की पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, 2 पासपोर्ट साइज फोटो पहले से ही तैयार रखना है।

Step 3) इसके बाद आपको वहापर एप्लीकेशन फॉर्म भरना है। जिसमें आपको अपने ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स के अनुसार सही-सही जानकारी भरनी है।

Step 4) अब आपको सभी डाक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड कर देना है। इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।

तो इस तरह से आप अपना ऑनलाइन बैंक खाता ओपन कर सकते है। जैसे ही आप फ्रॉम को सबमिट करते है आपका वेरिफिकेशन प्रोसेस शुरू हो जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा होते ही इसे अप्रूव कर दिया जाएगा और 3 से 5  दिनों के अंदर ही आपका सेविंग अकाउंट एक्टिव कर दिया जायेगा।

आखिर में :-

आशा करता हु की आपको आज की यह पोस्ट बैंक में खाता कैसे खोले – How to Open Bank Account In Hindi जरुर पसंद आई होगी। अगर आपका इससे रिलेटेड कोई भी सवाल है तो मुझे कमेंट द्वारा पूछ सकते है। और अगर आप ऐसी ही जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करे या फिर हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरुर करे।

Leave a Comment