Best 5 Meditation Mobile Apps 2025: फ्री में होगा मैडिटेशन

Best 5 Meditation Mobile Apps: आज के समय में इस व्यस्त भरी लाइफ में अपने लिए समय निकलना बहुत हि ज्यादा जरुरी है। दिन भर काम के लिए भाग दौड करने पर मन चिड़चिड़ा हो जाता है। इसलिए दिन में एक टाइम चाहे सुबह हो या शाम को मेडिटेशन करना बहुत हि जरूरी हो जाता है। क्योंकि मेडिटेशन करने पर मन शांत रहता है और चारों तरफ एक पॉजिटिव एनर्जी जैसा अनुभव मिलता है जो दिन को अच्छा बनाए रखता है।

अगर आपका मन भी अशांत रहता है तो इस परेशानी से बचने के लिए आज से ही आप Meditation करना शुरू कर दीजिये। इस पोस्ट में हम आपको Top 5 App For Meditation के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका इस्तेमाल करके आप अपना दिन पॉजिटिव एनर्जी के साथ शुरू कर सकते हैं और आपका मूड भी बहुत ज्यादा फ्रेश रहेगा जिससे आपके स्वास्थ्य पर भी अच्छा असर देखने को मिलेगा तो चलिए Best App For Meditation के बारे में विस्तार से जानते है।

Google Play Store से पैसे कैसे कमाये! 

Top 5 App For Meditation

देश में जब पहली बार लॉकडाउन लगाया गया तब से लोग अपनी सेहत को बनाने के लिए और भी ज्यादा गंभीर हो गए हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि घर में रहने से घबराहट, चिड़चिड़ापन, बेचैनी होने लगती है। ऐसी दशा में अगर आप सुबह शाम मेडिटेशन करते हैं तो आपकी सारी परेशानी दूर हो सकती है।

लेकिन मेडिटेशन करने में आपको दिक्कत आ रही है या फिर आपको मेडिटेशन नहीं करना आता है। तो इंटरनेट पर उपलब्ध मेडिटेशन ऐप्प की सहायता आप ले सकते हैं। इन दोनों गूगल प्ले स्टोर पर बहुत सारी मेडिटेशन ऐप्प बिल्कुल फ्री में उपलब्ध है, जिनके इस्तेमाल से आप लोग घर बैठे मैडिटेशन कर सकते है तो चलिए फिर उन एप्लीकेशन के बारे में हम विस्तार से जानते हैं।

1. Headspace

हेडस्पेस ने व्यायाम, योगा, माइंडफूलनेस के क्षेत्र में एक नई क्रांति ला दी है, कैसे व्यक्ति सिर्फ ध्यान लगाकर गंभीर से गंभीर बीमारियों से छुटकारा पा सकते है। इसका पूरा निर्देश इस एप्लीकेशन में आपको स्टेप बाय स्टेप दिया गया है। अगर आपको नींद नहीं आती है या आपका पूरा दिन तनावपूर्ण रहता है तो बिना किसी देरी के आप तुरंत हेडस्पेस ऐप्प को डाउनलोड करके शारीरिक परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं।

ऐप की विशेषताएं

  • प्रेरित होकर अपने दिन की शुरुआत करें।
  • नींद की ध्वनियाँ, कथन और ध्यान ।
  • ध्यान के साथ फोकस में सुधार करे।
  • 28 दिनों की माइंडफुल फिटनेस विडियो।
  • तनाव से राहत और चिंता से राहत ।
  • दैनिक निर्देश और चेतन मन का अभ्यास का पूरा गाइड उपलब्ध है।

2. Let’s Meditate & Sleep

अगर आपको मेडिटेशन की बिल्कुल भी जानकारी नहीं है और आप मेडिटेशन शुरू करना चाहते है। तो Let’s Meditate & Sleep App को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप्लीकेशन आपको बिल्कुल शुरुआत और धीमी गति से मेडिटेशन की आदत डालने में बहुत ज्यादा मदद करेगा।

आइए ध्यान करें बहुत ही सीधा ऐप्प है इसको 5 साल का बच्चा भी बहुत आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। तो अगर, आप बुजुर्ग हैं या फिर आपको मोबाइल चलाना भी नहीं आता तब भी आपको इस एप्लीकेशन को इस्तेमाल करने में कोई भी दिक्कत नहीं आयेगी वर्तमान समय में 10 लाख से भी ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

Download Let’s Meditate & Sleep App

3. Insight Timer

मेडिटेशन के लिए ये बिल्कुल फ्री एप, इनसाइड टाइमर का इस्तेमाल करके आप अपनी सुबह की शुरुआत माइंडफूलनेस प्रार्थनाओं, योग, कसरत के साथ कर सकते हैं। इस एप्प में आपको संगीत ट्रैकिंग, प्रोफेशनल कोच से बातचीत, निर्देशित ध्यान, योग ट्रेनिंग की अलग अलग विधियां का पूरा संग्रह दिया गया है।

इस ऐप का इस्तेमाल करना बहुत आसान है. यही कारण है, कि आज के समय में करोड़ों देशवासी इनसाइडर टाइमर एप्प की हेल्प लेकर प्रतिदिन मेडिटेशन कर रहे हैं। जैसे-जैसे आप इंसर्टेड टाइमर ऐप का इस्तेमाल करना शुरू करेंगे तो आपको मेडिटेशन की आदत लग जायेगी। इसको 5 Best Meditation Mobile Apps में No. 1 कि Position पर रखा जा सकता है। इसके पीछे बहुत बड़ा कारण है कि कस्टमर सटिस्फैक्शन और रेटिंग, जो की App को इस्तेमाल करने वाले लोग रिव्यु के माध्यम से शेयर करते है।

Download Insight Timer App

ऐप की विशेषताएं

  • व्यायाम, योग का संपूर्ण ट्यूटोरियल बिल्कुल फ्री में उपलब्ध है।
  • पहले दिन से लेकर 30 वे दिन तक कौन-कौन से मेडिटेशन करना है उसका पूरा संग्रह दिया गया है।
  • मन को शांत करने के लिए म्यूजिक, प्लेलिस्ट भी उपलब्ध है।
  • टाइम टेबल बनाने के लिए नोटबुक भी इस ऐप में दिया गया है।

4. Calm App

अगर आप प्रतिदिन अलग-अलग तरह के मेडिटेशन करना चाहते हैं तो आप Calm App को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन में आपको मेडिटेशन के 3 मिनट से 25 मिनट तक Gif ट्यूटोरियल दिए गए हैं इसके अतिरिक्त ऑडियो फॉर्मेट में भी मेडिटेशन करने के लिए संगीत का संग्रह दिया है।

अगर आपने हाल ही में मेडिटेशन करना शुरू किया है, तो फिर 3 मिनट की ट्यूटोरियल से शुरुआत करना आपके लिए बहुत अच्छा होगा इसके बाद जैसे-जैसे आपकी आदत बनेगी तो कम से कम 25 मिनट तक मेडिटेशन कर सकते हैं। यह App बिल्कुल फ्री में गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और इसे 60 लाख से भी अधिक लोगों ने डाउनलोड कर रखा है।

Download Calm App

5. Let’s Meditate & Sleep

आइए ध्यान करें बहुत ही सीधा ऐप्प है इसको कोई बच्चा भी बढ़िया आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। तो अगर, आप बुजुर्ग हैं या आपको मोबाइल चलाना भी नहीं आता है तब भी इस एप्लीकेशन को इस्तेमाल करने में आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी।वर्तमान समय में 10 लाख से भी ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

ऐप की विशेषताएं

  • उपयोग में बहुत सरल और आसान
  • छोटे और लंबे ध्यान ट्रैक
  • आप ऑफ़लाइन इस्तेमाल कर सकते हैं
  • विज्ञापन नहीं
  • इस्तेमाल करने के लिए आपको अकाउंट बनाने की आवश्यकता नहीं है।

Download Let’s Meditate & Sleep App

आखिर मे

दोस्तों, इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको Top 5 App For Meditation के बारे में विस्तार से बताया है। अगर आपका टाइम टेबल काफी व्यस्त है रहता है तो फिरआपको मेडिटेशन करने की सबसे अधिक आवश्यकता है। इसलिए सुबह या फिर शाम जब भी आपको समय मिले तब Meditation App की मदद से मेडिटेशन कर सकते हैं।

मुझे आशा है कि इस पोस्ट के माध्यम से आपको थोड़ी बहुत मदद मिली होगी। अगर आपका कोई भी प्रश्न हो तो आप निश्चित होकर कमेंट सेक्शन के माध्यम से हमसे पूछ सकते हैं। हम आपकी जरूर मदत करेंगे और इस पोस्ट को उन लोगों तक जरूर शेयर कीजिये जो Best Meditation App के बारे में जानना चाहते हैं।

Leave a Comment